राष्ट्रपति प्रत्याशी मुर्मू पर टिप्पणी करने वाले फिल्म निर्देशक वर्मा पर हो सख्त कार्रवाई

6/28/2022 10:44:52 AM

कुरुक्षेत्र : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सूरजभान कटारिया ने फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा द्वारा द्रौपदी मुर्मू प्रति किए आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में आज जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत दर्ज करवाई है। 

पुलिस अधीक्षक ने शिकायत को जिला उप-पुलिस अधीक्षक सुभाष बिश्नोई को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि इस मामले में कानूनी सलाह लेकर उचित कार्रवाई अतिशीघ्र करें। शिकायत में कटारिया का कहना है कि रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट कर अनुसूचित जनजाति की महिला एवं झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्र्रौपदी मुर्मू प्रति गलत टिप्पणी की है जो पूर्णतया एक महिला का अपमान है और अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट में यह मामला दर्ज होना चाहिए।  
 

Content Writer

Isha