भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी: खट्टर

6/21/2018 11:23:48 AM

चंडीगढ़ (ब्यूरो): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए कड़े नियमों के साथ-साथ नेताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों में यह भाव जागृत किया है कि भ्रष्टाचार लेना और देना गलत है जिसका परिणाम है कि आज हरियाणा की जनता सरकार पर भरोसा करती है और लोगों के मन में आज यह भाव है कि हरियाणा में भ्रष्टाचार नहीं होता है।

 उन्होंने कहा कि आगे भी भ्रष्टाचार पर कड़ी नजर रहेगी और जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मनोहर लाल आज यहां आयोजित प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्ध व्यक्तित्वों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पिंजौर के नानकपुर में बने राजकीय पॉलीटैक्निक का उद्घाटन किया और पंचकूला के सेक्टर-14 में रोजगार भवन की आधारशिला रखी।

Deepak Paul