नगर निगम की सख्ती, अवैध कनैक्शन लेकर फ्री पानी पीने वालों की अब खैर नहीं

1/10/2020 11:29:57 AM

फरीदाबाद (दीपक पांडेय) : नगर निगम क्षेत्र में अवैध का कनेक्शन लेकर फ्री का पानी पीने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पहले निगम एक माह तक कनेक्शन को वैध करवाने के लिए कैंप लगाएगा। इसके बाद एफ आईआर दर्ज करवाई जाएगी। इससे न सिर्फ निगम का लोग वैध कनेक्शन करवाएंगे। बल्कि निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। जिससे निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

हरियाणा अर्बन लोकल बॉडी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि शहर में ढाई लाख अवैध पानी- सीवर कनेक्शन को वैध करने के लिए लोगों को एक महीने का समय दिया जाए। एक महीने के अंदर जिन्होंने कनेक्शन वैध करवा लिए तो ठीक है, बाकी के अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसने के लिए सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा पानी के कनेक्शन भी काट दिए जाएंगे।

नगर निगम के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि 15 जनवरी के बाद सरकार एक लेटर जारी करेगी जिसमें वह जगह जगह कैंप लगाकर कनेक्शनों को वैध करने का काम करेगी। मंगलवार देर शाम हरियाणा अर्बन लोकल बॉडी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी वी उमाशंकर ने नगर निगम अधिकारियों के साथ विडियो कांफ्रेंसिंग की। जिसमें उन्होंने आय के स्त्रोत पर चर्चा की। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को सबसे पहले पानी-सीवर के अवैध कनेक्शनों को वैध करने के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम 15 जनवरी के बाद एक महीने के लिए अलग अलग इलाकों में अवैध पानी - सीवर कनेक्शन को वैध करने के लिए कैंप लगाए। 30 दिन के बाद जिन लोगों ने कनेक्शन वैध नहीं करवाए उन पर सीधा एफआईआर दर्ज करावाए। सबसे पहले आरओ माफिया पर शिकंजा कसने की प्लानिंग है। क्योंकि आरओ माफिया ने नगर निगम की पाइप लाइन से सीधा कनेक्शन किया हुआ है जिससे आम लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।

Isha