NHM कर्मचारियों द्वारा हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, आपातकालीन सेवाएं हुई बाधित

8/6/2022 4:12:39 PM

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नेशनल हेल्थ मिशन के समस्त की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारीयों ने कहा कि सरकार नहीं मानी, तो अपनी इस तीन दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन में तब्दील कर दिया जाएगा। 

हड़ताल से अस्पताल की आपातकालीन व कोरोना टीकाकरण सहित सभी सेवाएं बाधित हुई हैं और एम्बूलेंस सेवा भी ठप रही। एन.एच.एम. यूनियन के जिला उप-प्रधान संतोष यादव ने कहा कि उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर कई बार सरकार से गुहार लगाई गई, लेकिन उनकी आज तक सुनवाई नहीं हुई। सरकार की नींद खोलने के लिए आज से पूरे प्रदेश में एन.एच.एम. कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने सेवा सुरक्षा, सातवां वेतन मान लागू करने, निलंबित कर्मचारियों को बहाल करने व सेवा नियम में संशोधन की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो आंदोलन को तीव्र किया जाएगा।


 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan