सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी, समर्थन देने पहुंचे सीआईटू नेता

5/13/2018 3:57:17 PM

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी है। सीआईटू के नेताओं ने हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि आज पांच दिन बाद भी सरकार का कोई नेता व अधिकारी हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से बात करने नहीं पंहुचा है। अगर सरकार ने 14 मई तक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो उसके बाद हड़ताल कर रहे कर्मचारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इसके साथ-साथ प्रदेश में सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान की शुरूआत करेंगे। 

कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले ठेका प्रथा खत्म करने के साथ कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही थी। बीजेपी को सत्ता में आए आज चार साल होने को है सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाए उनको हटाने पर लगी हुई है। जिसके चलते सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारी पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सामान काम समान वेतन व हटाए गए फायर बिर्गेड के कच्चे कर्मचारियों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। 
 

Nisha Bhardwaj