पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल से परेशान व्यक्ति ने क्यों बोला Gadar Movie का ये डायलॉग

1/24/2024 10:25:44 AM

चरखी दादरी (पुनीत) : वेतन विसंगतियों को लेकर तीन जनवरी से हड़ताल पर बैठे पटवारी व कानूनगो ने जहां अपनी हड़ताल 25 जनवरी तक बढ़ा दी हैं, वहीं अपने कार्य करवाने के लिए लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए लोग पटवारियों के धरनों व कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इसी दौरान लोगों का दर्द भी सामने आया। अपने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने पहुंचे एक व्यक्ति ने गदर फिल्म के डायलॉग अनुसार कहा कि एक कागज पर साइन नहीं होंगे तो क्या तारा पाकिस्तान नहीं जा पाएगा।



दरअसल पटवारियों की हड़ताल को काफी समय हो गया है और पटवारियों व कानूनगो के 75 कार्य अंर्तगत आते हैं। ऐसे में लोग अपने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए काफी दौड़ धूप कर रहे हैं। दादरी के लघु सचिवालय पर चल रहे पटवारियों के धरने पर साइन नहीं हुए तो कल्लू पहलवान ने कहा कि क्या एक कागज पर साइन नहीं होंगे तो तारा पाकिस्तान नहीं जाएगा। लोगों ने पटवारियों व सरकार पर भड़ास निकाली और कहा कि हड़ताल के कारण उनके कार्य कैसे होंगे।

वहीं धरने पर एसोसिएशन के पदाधिकारी संजीव श्योराण व जोेगेंद्र कलकल ने संयुक्त रूप से कहा कि पटवारी ने 25 जनवरी तक हड़ताल बढ़ा दी है। वे बढ़ा हुआ वेतनमान को साल 2016 से लागू करने की मांग कर रहे हैं। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद पटवारियों को उनकी मांगे पूरी होने उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो हड़ताल को बढ़ा दिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Content Writer

Manisha rana