मनचलो की जमकर हुई पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

7/18/2019 9:21:12 PM

पंचकूला (उमंग श्योराण): पंचकूला के सेक्टर-19 में दो मनचले शराबी युवकों द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शराबी लड़कों द्वारा लड़कियों के साथ गाली गलौच व अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर लड़कियों ने इसका विरोध किया और मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों की जमकर पिटाई की गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर आकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं लड़कियों को गालियां देने वाले युवकों को बजरंग दल पंचकूला के कार्यकर्ताओं ने भी जम पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वारयल हो रहा है। जिस पर उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है

 

Edited By

Naveen Dalal