छात्र पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, लड़की ने बहादुरी दिखा बचाई जान

11/2/2019 1:20:46 PM

जुलाना (पांचाल) : क्षेत्र के गांव बुढ़ा खेड़ा लाठर में 6 आवारा कुत्तों ने एक 7 वर्षीय बच्चे पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने बच्चे को नीचे गिरा लिया और काटना शुरू कर दिया। पास में ही काम कर रही एक लड़की ने बहादुरी का परिचय देते हुए लड़के को आवारा कुत्तों के चंगुल से बच्चे को बचाया। गांव बुढ़ा खेड़ा की महिला सरपंच कविता के इकलौते बेटे 7 वर्षीय संजय पर गत दिवस आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया।

संजय घर के बाहर खेल रहा था और कुत्तों ने अचानक हमला कर उसे नीचे गिरा लिया और काटना शुरू कर दिया। घटना स्थल के पास ही काम कर रही एक पड़ोस की लड़की कविता (20) ने उसे कुत्तों के नीचे से निकाला। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में संजय को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

बुढ़ा खेड़ा गांव की महिला सरपंच कविता देवी ने कहा कि जिस तरह कविता ने संजय को बचाने के लिए अपनी परवाह न करते हुए उसे कुत्तों से बचाया है अन्य लड़कियों को भी बहादुरीे से प्रेरणा लेकर चलना चाहिए। क विता को शहीद मेजर संजीव लाठर की पुण्यतिथि पर सम्मानित किया जाएगा।

Isha