हौसले को सलाम, किसानों को समर्थन देने के लिए पंजाब से दिल्ली साइकल पर निकली ये छात्रा

12/25/2020 4:28:37 PM

जींद(अनिल):  तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं | आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए किसान लगातार दिल्ली कूच कर रहे है | अब पंजाब के संगरूर से दिल्ली के टिकरी बॉर्डर के लिए एक 18 वर्षीय छात्रा साइकिल पर सवार होकर  निकली है जो 300 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करेगी | लड़की ने बताया की वो एक साइकिलिस्ट है और कई बार गोल्ड मैडल जीत चुकी है | छात्रा ने बताया की किसान इतनी ठंड में आंदोलन कर रहे हैं इसलिए उन्होंने साइकिल पर निकलकर उनका हौसला बढ़ाने का फैसला किया है | इस दौरान जब लड़की हरियाणा के जींद जिले में पहुंची तो किसानो ने फूल बरसाकर लड़की का जोरदार स्वागत किया | 


 संगरूर से निकली छात्रा बलजीत कौर ने बताया की वो सुबह 3 : 30 बजे घर से निकली थी और उनके घर से टिकरी बॉर्डर 300 किलोमीटर की दुरी पर है | उन्होंने बताया की मेरी माँ ने मुझे हिम्मत दी की एक साइकिलिस्ट होने के नाते वो साइकिल पर जाकर किसानों का हौसला बढा़ए | किसान ठण्ड में परेशान है और तीन काले कानून वापिस करने की मांग कर रहे है |



हम उनकी मांगो का समर्थन करते हुए दिल्ली कूच के लिए निकले है | अगर किसान ही नहीं रहेगा तो अनाज कौन उगायेगा और लोग भूखे मर जाएंगे | मेरा दिल्ली की सीमा पर मंगलवार तक रुकें का प्लान है उसके बाद आगे की योजना बनाई जाएगी |  किसान आंदोलन को समर्थन देने जा रही इस लड़की ने कहा लोगों को दिखाना है कि हम साईकल तो क्या दौड़ कर भी किसान आंदोलन में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा की साईकल यात्रा का सीधा-सीधा उद्देश्य लोगो को दिल्ली कूच के लिए जगाना है।

Isha