10वीं के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, 2 बहनों का इलौता भाई था निशांत

9/27/2020 12:48:35 PM

चरखी दादरी : शहर की हरिनगर कॉलोनी में रहने वाले 10वीं कक्षा के छात्र ने संदिग्ध हालातों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्ऱवाई अमल में लाई है। 

जानकारी के अनुसार हरिनगर कॉलोनी निवासी करीब 16 वर्षीय निशांत शुक्रवार रात्रि अपने कमरे में सो रहा था। इसके बाद सुबह जब वह काफी देर तक भी अपने रुम से बाहर नहीं आया। तभी परिजनों आवाज देकर बुलाया। लेकिन निशांत कमरे से बाहर नहीं आया। परिजनों ने उसके कमरे की  तरफ जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने निशांत को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की मां शंकुतला देवी के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में की है।

2 बहनों का इकलौता भाई था निशांत
सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक पक्ष के लोगों ने बताया कि निशांत की 2 बहनें है। वह 10 वीं कक्षा में पढ़ता था। पिता ने देहांत के बाद से ही निशांत काफी तनाव में रहता था। उसके परिवार के हालात भी आर्थिक रुप से काफी कमजोर थे। इन्ही कारणों के चलते निशांत ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 

क्या कहना है पुलिस का 
मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 7-8 वर्ष पहले मृतक के पिता का देहांत हो गया था। जिसके बाद से ही परिवार आर्थिक स्थिति जूझ रहा था। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। 

Manisha rana