हरियाणा : पेपर अच्छा न होने से परेशान था छात्र, उठाया ये खौफनाक कदम

3/21/2024 3:42:59 PM

हिसार : हिसार जिले में पेपर अच्छा न होने से परेशान 12 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह आदमपुर के एक निजी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। उसका साइंस का पेपर अच्छा नहीं हुआ था, जिससे वह परेशान था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार गांव ठसका निवासी धर्मपाल की शादी गांव सदलपुर की सुमन बाला के साथ हुई थी। उनके दो बेटे हैं। धर्मपाल अग्रोहा में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। सुमन के कोई भाई नहीं है, इसलिए वह अपनी मां की देखभाल के लिए मायके सदलपुर में रह रही है। उसका 12 साल का बेटा प्रबल भी मां के पास रहता है। वह आदमपुर एरिया में एक प्राइवेट स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ रहा था। प्रबल के बीते दिन ही पेपर खत्म हुए थे। उसका अंतिम पेपर साइंस का था। परिजनों ने बताया कि पेपर अच्छा नहीं हुआ था। इसके चलते वह परेशान हो गया था। वह छत पर बने कमरे में गया और खुद को बंद कर लिया। जब वह काफी देर तक वह नीचे नही आया तो उसकी मां और नानी उसे मनाने छत पर गए। वहां उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो प्रबल फंदे पर लटका हुआ था। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana