कार अौर बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत

2/26/2017 4:23:22 PM

सिरसा (कौशिक):जिला के गांव त्रिलोकेवाला के निकट एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे छात्र की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल का उपचार नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है। 

जानकारी के अनुसार कुरंगावाली निवासी सुरजीत सिंह का पुत्र गुरप्रीत सिंह अपने साथी गुरसमेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर कालांवाली में पेपर देने जा रहा था। जैसे ही वे त्रिलोकेवाला के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाते समय गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई। घायल का उपचार नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया।