सिरसा: चलती रोडवेज बस में छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी को पकड़ने की कोशिश में बस से गिरी पीड़िता; घायल

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 05:35 PM (IST)

सिरसा:  शहर सिरसा से नाधूसरी कलां जा रही रोडवेज बस में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने आरोप लगाया कि बस में उसके साथ बैठे युक्क ने पहले उसे गलत नजर से देखा और फिर रास्ते में अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ को। विरोध करने पर बस रुकते ही आरोपित भागने लगा, जिसे पकड़ने के प्रयास में दोनों बस से नीचे गिर गए। घटना में छात्रा को चोटें भी आई हैं। पुलिस को दिए बयान में

पीड़िता ने बताया कि वह सिरसा स्थित एक कालेज में पढ़ाई करती है। बुधवार दोपहर करीब 200 बजे वह सिरसा बस स्टैंड से रंधावा, रुपाणा व जोगीवाला रूट की बस में सवार हुई। बस में अधिक भीड़ होने के कारण उसे पीछे वाली सीट मिली, जहां उसके साथ एक युक्क बैठा था। छात्रा के अनुसार डेरा सच्चा सौदा क्षेत्र पार करने के बाद युक्क उसे गलत नजर से देखने लगा और इशारे करने लगा। इससे घबराकर उसने अपने छोटे भाई को

बाट्सएप पर पूरी जानकारी दी। भाई ने डायल-112 पर सूचना देने की बात कही। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब बस रूपाणा गांव के पास पहुंची तो युक्क ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसकी जांघ पर हाथ फेरने लगा। करीब 3:35 बजे बस रुपाणा बस स्टैंड पर रुकी तो आरोपित नीचे उतरने लगा। इस दौरान छात्रा ने उसका कालर पकड़ लिया और कहा कि पुलिस आने वाली है। बस चल पड़ी और युक्क खुद को छुड़कर भागने लगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static