शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, मामला दर्ज

10/4/2017 4:50:27 PM

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना के राजकीय कॉलेज में पढ़ने वाली फाईनल ईयर की छात्रा ने उसी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्रा के बयान पर आरोपी छात्र के खिलाफ धारा 376 का ममाला दर्ज कर लिया है। छात्रा का मेडिकल करवाया गया जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। सूत्रों के अनुसार छात्रा दो महीने की गर्भवती बताई जा रही है जिस के चलते पुलिस पीड़ित छात्रा का अल्ट्रासाउंड करवाएगी। घटना के बाद से आरोपी छात्र फरार है। 

गोहाना सदर थाना के एसएचओ सेठी सिंह ने बताया कि आरोपी भवानी नामक लड़का जवाहरा गांव का रहने वाला है। छात्रा की शिकायत के अनुसार वह गोहाना के राजकीय कॉलेज में फाईनल ईयर में पढ़ती है। कॉलेज में ही पढ़ने वाले सेकिंड ईयर के छात्र के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। छात्रा ने आरोप लगाया कि छात्र ने उसे शादी का झांसा देकर उससे रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी छात्रा को होटल मेें ले जाता था, जहां उससे कई बार दुष्कर्म किया गया। छात्रा ने कहा कि जब वह गर्भवती हो गई तो उसने लड़के को शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।