चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्रों ने मनाई होली, एक दूसरे को लगाया गुलाल

3/5/2023 4:30:12 PM

जींद(अमनदीप पिलानिया): हरियाणा में होली का त्यौहार कम होता जा रहा हैं। वहीं आज जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में होली की छुट्टियों से पहले छात्र-छात्राओं ने होली मनाई। यूनिवर्सिटी में बच्चों में काफी खुशी व उत्साह देखने को मिला है। वे एक दूसरे के रंग और गुलाल लगाते हुए नजए आए। साथ ही क्लासरूम में हरयाणवी गानों पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दिए। वहीं हरयाणवी संस्कृति के अनुसार छात्रा-छात्रों को कोरड़ा मारते हुए दिखाई दी।   

बता दें कि होली सभी त्योहारों में से एक माना जाता है। जिसके कुछ दिन पहले से ही लोग गुलाल लगाना शुरू कर देते है। वहीं कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी होली का पर्व को धूमधाम से मनाते लगते है। आज रणवीर सिंह यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं ने काफी धूमधाम से होली मनाए।   

  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

Content Editor

Ajay Kumar Sharma