सुभाष बराला पर बढ़ा दवाब, दे सकते हैं प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा!

8/5/2017 4:10:44 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी):बेटे विकास बराला पर छेड़छाड़ के आरोप पर दर्ज हुई FIR के कारण भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला कभी भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सुभाष बराला पर इस्तीफा देने का दवाब बनाया जा रहा है जिसके कारण बराला कभी भी अपना पद छोड़ सकते हैं ।

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ पुलिस ने बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त को आई.ए.एस. की बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। विकास के खिलाफ सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।