राहुल गांधी जब भी हरियाणा आते हैं कांग्रेस का बंटाधार कर जाते हैं: बराला

5/6/2019 7:01:30 PM

टोहाना (सुशील सिंगला): कांग्रेसाध्यक्ष राहुल गांधी की हरियाणा यात्रा पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी का हरियाणा की धरती स्वागत करती है व साथ में भाजपा के 10 उमीदवारों को जिताने का संकल्प भी लेती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब-जब हरियाणा में आते हैं, कांग्रेस पार्टी का बंटाधार करके जाते हैं। वहीं इनेलो व जेजेपी पर बोलते हुए कहा कि इनेलो दो फाड़ होकर अंतिम सांस ले रही है।

बराला ने राहुल गांधी की हरियाणा यात्रा पर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस को इकट्ठा करते हुए राहुल गांधी ने एक बस यात्रा में आए थे, उस दिन उन्होंने हरियाणा में कुछ उम्मीदवारों की घोषणा की थी, वो कुरूक्षेत्र से नवीन जिन्दल को प्रत्याशी कह कर गए थे, उनके आने से वह उम्मीदवार भाग खड़ा हुआ, फरीदाबाद से ललित नागर को बदलना पड़ा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब जब हरियाणा में आते है कांग्रेस पार्टी का बंटाधार करके जाते हैं। जिसके बाद भाजपा की जयजयकार और भी जोरों से होती है। राहुल गांधी का हरियाणा की धरती स्वागत करती है व साथ में भाजपा के 10 उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प भी लेती है। 

Shivam