सुभाष बराला की प्रेस कॉन्फ्रेंस, रॉफेल मामले में बीजेपी की कांग्रेस पर घेराबंदी

12/17/2018 1:01:10 PM

चंडीगढ़(धरणी/उमंग): हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने राफेल मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस अब से नहीं बल्कि नेहरू, इंदिरा व राजीव गांधी के जमाने से घोटाले में फंसती नजर आ रही है। राहुल के मुद्दे पर तो कांग्रेस ने भ्रम फैलाने का काम किया है। ताकि मुद्दे पर ध्यान भटकाया जा सकें। 

उन्होंने कहा कि राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खरीद प्रक्रिया या रेट के मामले को लेकर क्लीन चिट दी है। जोकि कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब तक अपने गलत कामों को छुपाने के लिए यह खेल खेलती रही है। वह हमेशा से ही मामले से सभी का ध्यान भटकाने के लिए जेपीसी जांच के ड्रामे कर रही थी।

बराला ने कहा कि हम जहां भी चुनाव हों परफॉर्मेंस के आधार पर जाते है लेकिन कांग्रेस बवंडर मचा कर जाती है। कांग्रेस कभी भी न्यायालय का सामना नही करती। उन 3 विषयों जिन पर सुप्रीम कोर्ट निर्णय दे चुकी हो उस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करना अनुचित है। 

Rakhi Yadav