कांग्रेस मोमबत्ती जलाकर ढूंढ रही कालाधन: सुभाष बराला

11/9/2017 6:03:27 PM

करनाल(कमल मिड्ढा): नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने एक प्रेस कांफ्रेंस रखी, जिसमें उन्होंने नोटबंदी को देशहित में होने की बात कही। साथ हिमाचल में चल रहे चुनाव पर उनका कहना है कि हिमाचल की जनता ने भाजपा को वोट देने का मन बना लिया है। कांगे्रस द्वारा कैंडल मार्च करने पर सुभाष बराला ने निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस मोमबत्ती जलाकर काला धन ढूंढ रही है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हित के लिए नोटबंदी का एक बड़ा फैसला लिया है, नोटबंदी से काफी बदलाव देश में आए हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद पर रोक लगी है। वहीं नोटबंदी की सालगिरह पर काला दिवस के रूप में मनाए जाने पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री ने काले धन को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया था लेकिन कांग्रेस पार्टी काला धन देखने की आदि है, जिसके चलते उन्होंने कैंडल मार्च निकाला और वह मोमबत्ती के माध्यम से काले धन को ढूंढने का काम किया, लेकिन अगर वह एक बड़ी सर्च लाइट से भी काले धन को ढूंढे तो तभ भी उन्हें दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह बीते जमाने की बात हो चुकी है।

वहीं बराला ने हिमाचल में आज हो रही वोटिंग पर कहा कि, जनता वोट दे रही है, आने वाले गुजरात चुनाव में भी जनता ने भाजपा कोवोट देने का मन बना लिया है। जब उनसे प्रद्युमन हत्याकांड के मामले पर सवाल किया गया तो बराला पहले नजरें बचाना चाहे। फिर उन्होंने कहा कि, इस मामले में अभी जांच चल रही है और बहुत जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाएगा।