खुद के जाल में फंस गए राहुल गांधीः पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सुभाष बराला

3/31/2023 8:27:48 PM

कैथलः जिले के धनोरी गांव में अगामी 23 अप्रैल को धन्ना भगत की जयंती मनाई जाएगी। जिसको लेकर सुभाष बराला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।  इस दौरान उन्होंने आप और भाजपा के बीच चल रहे पोस्टर वार को लेकर कहा कि इस तरह के वार तो पहले भी चलते रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे।

कोर्ट के फैसले से गई राहुल की सदस्यताः बराला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता मामले पर सुभाष बराला ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह की बातें आज कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी द्वारा की जा रही हैं। वह सब भ्रामक हैं। उनकी सदस्यता कोर्ट के फैसले के बाद खत्म हुई है।  कोर्ट के फैसले में  2 साल की सजा चुने हुए प्रतिनिधि को हुई है, उसका श्रेय भी राहुल गांधी, कांग्रेस और उनके प्रधानमंत्री को जाता है।  कांग्रेस पार्टी ने इस तरह के जाल दूसरे के लिए बुने थे। लेकिन अब वह खुद उसी जाल में फंस गई है। कांग्रेस पार्टी ने आज तक जितने भी जाल बुने हैं उसमें वो खुद फंसती गई है। 

जल्द मिलेगा किसानों को मुआवजाः पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष

वहीं बरसात के कारण इस बार किसानों की गेंहू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिस पर बराला ने कहा कि किसानों की फसलों का जो नुकसान बरसात के कारण हुआ है।  इस पर सरकार का पूरा ध्यान है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्पेशल गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Content Editor

Mohammad Kumail