"किसानों की आड़ में रचा जा रहा षड्यंत्र..." काफिले पर हुए हमले को लेकर बोले सुभाष बराला

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 02:35 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला): टोहाना के गांव कमालवाला में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने प्रेस वार्ता की। बीती रात जाखल इलाके में बीजेपी के सिरसा लोकसभा से उम्मीदवार डॉक्टर अशोक तंवर के काफिले पर हमले को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा उनके काफिले पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि ये साजिश कांग्रेस द्वारा की गई थी। 

सुभाष बराला ने कहा कि किसान भोले-भाले हैं, उनकी आड़ लेकर कुछ लोग षड्यंत्र रचने का काम करते हैं। ऐसी ताकतें पहले भी एक्सपोज हुए हैं, भविष्य में भी होंगी। ऐसा वातावरण कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। लेकिन असली किसान आज भी बीजेपी के साथ हैं। वहीं सुभाष बराला ने कहा कि इसपर प्रशासन को पूरे घटनाक्रम पर संज्ञान लेना चाहिए।

PunjabKesari

सुभाष बराला ने कहा कि पिछले दिनों किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे भी मिला था और उन्होंने अपनी बात रखी। किसानों की बातों को ध्यान से सुना गया और उसका हल करने को लेकर भी इलेक्शन खत्म होते ही काम शुरू हो जाएगा। सुभाष बराला ने कहा कि बीते चार चरणों में बीजेपी के द्वारा अच्छी खासी बढ़त बनाई गई है और लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद कर रहे हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static