सुभाष बराला ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस को समक्ष नेतृत्व देने के काबिल नहीं

2/19/2024 2:18:32 PM

उचाना (प्रदीप श्योकंद): भाजपा की तरफ से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए गए सुभाष बराला का उचाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। अलग-अलग जगहों पर लोगों ने स्वागत किया। काफिले के साथ सुभाष बराला को कार्यकर्ता लेकर आए। पुष्प वर्षा, आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने उनके उचाना आगमन की खुशी मनाई।

बता दें कि उचाना पहुंचने पर सुभाष बराला ने कहा कि जींद आते ही कार्यकर्ताओं ने स्वागत शुरू कर दिया था। उचाना हलके में आने पर भी जोरदार स्वागत किया। सबको खुशी है कि मुझ पर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताते हुए राज्यसभा सदस्य के लिए हरियाणा से नॉमिनेट किया।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

निरंतर कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़े जाने पर सुभाष बराला ने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी को लीड कर रहे है, मुझे नहीं लगता उसकी कोई दिशा है एक दिशाहीन कांग्रेस पार्टी, एक बिना विजन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के पास है। जिस पार्टी के पास आज के दिन नेतृत्व नहीं है, नीति नहीं है, नियत नहीं है, कोई योजना नहीं है। आज केवल सक्षम नेतृत्व है तो पीएम नरेंद्र मोदी का है। ऐसी सरकार जो गरीब, युवा, किसान के कल्याण के लिए काम कर रही है सिर्फ उसका विरोध है। जनता इस बात को समझ चुके है, कांग्रेस पार्टी के नेता भी समझ चुके है कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को सक्षम नेतृत्व देने के काबिल नहीं है।

किसानों को दिल्ली जाने से रोकने पर बोले सुभाष बराला

किसानों को दिल्ली जाने से रोके जाने पर सुभाष बराला ने कहा कि निश्चित रूप से इस तरह का जो आंदोलन होता है वो समस्याओं के कारण से होता है। इसमें से समस्याएं भी निकल कर सामने आती है। भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सकारात्मक रुख अपनाए हुए है। किसान का कैसे भला हो इसके लिए पहले भी काम हुए है। चाहे वो किसान के लिए सम्मान निधि, फसल योजना, फसल के लाभकारी मूल्य देने की बात हो जितना फसलों का भाव पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को मिला है उतना कांग्रेस के राज में भी नहीं दिया गया था। किसानों को विश्वास करना चाहिए भाजपा पर निश्चित रूप से मिल बैठकर समस्याओं का समाधान होगा इस बात की उम्मीद करता हूं।  

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana