छेड़छाड़ मामले में BJP प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने तोड़ी चुप्पी

8/8/2017 4:20:13 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी):आई.ए.एस. अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ मामले में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि वर्निका कुंडू के न्याय दिलाने के लिए विकास अौर अाशीष पर जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, वह होनी चाहिए। भाजपा पार्टी बेटियों की आजादी की समर्थक हैं। बराला ने कहा कि वर्निका मेरी बेटी की तरह है। उसे न्याय जरूर मिलेगा। मेरा अौर बीजेपी का किसी पर भी कोई दबाव नहीं है अौर न होगा। 

उल्लेखनीय है कि विकास बराला और आशीष कुमार ने आई.ए.एस. अधिकारी की बेटी की कार का पीछा किया था। उन्होंने लड़की के कार का दरवाज़ा भी खोलने की कोशिश की। लड़की के फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के अगले ही दिन आशीष बराला को जमानत मिल गई। जांच में पाया गया कि आशीष बराला ने शराब पी रखी थी। पीड़ित ने इस पूरे वाकय को फेसबुक पर बयां किया था। मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया और यह दिन प्रतिदिन गरमाता जा रहा है। वहीं मामले में पीड़िता वर्णिका कुंडू और उसके पिता खुलकर सामने आ गए हैं। वर्णिका का कहना है कि वह पीछे नहीं हटेगी और आरोपियों को सजा दिलवा कर रहेगी, चाहे कोई भी जो मर्जी कर ले।