बराला का कांग्रेस पर हमला, कहा- दूसरों पर आरोप लगाने वाले कांग्रेसी अपने गिरेबान में झांके

10/10/2017 3:04:01 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी पर बलात्कार का केस दर्ज होने पर विपक्ष ने निशाने साधने शुरू कर दिए हैं। इस मामले पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सिभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस को आरोपी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाले कांग्रेस के नेता एेसे कार्यों में लिप्त पाए जाते हैं। कांग्रेस के नेता दूसरे लोगों पर उंगली उठाते हैं लेकिन इससे पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सुभाष बराला के बेटे ने आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ की थी जिसके बाद विपक्ष ने उन पर ऊंगली उठाई थी। इतना ही नहीं विपक्ष ने उनके पद से इस्तीफे की भी मांग की थी। 

बराला ने पत्रकार वार्ता में जीएसटी के सरलीकरण को व्यापारी के साथ आम आदमी के हित का बताया। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जो लोग ये बात करते हैं कि जीएसटी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी। देशवासी इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं इससे कांग्रेस पार्टी के दावे फेल हो जाएंगे। वहीं हरियाणा के व्यापारियों ने देश के प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां कर रखी हैं।