परियोजनाओं के नाम पर मनोहर सरकार ने किया ढकोसला: सुभाष बत्रा

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 10:57 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आज प्रदेश के कई जिलों को करोड़ों रुपए की दी गई विकास परियोजनाओं की सौगात को कांग्रेस के पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बत्रा ने ढकोसला करार दिया है । उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है, जबकि धरातल पर विकास नाम की चीज दिखाई नहीं देती। वर्तमान सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है और आंदोलन कर रहे किसानों की अनदेखी करना सरकार के लिए भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस सपने में दिखाई देती है यही कारण है मनोहर सरकार प्रदेश के लोगों से के मन से उतर चुकी है।

बत्रा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी परियोजना में भ्रष्टाचार व्यापक स्तर पर फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अनेकों विदेशी दौरों से प्रदेश को कोई फायदा नहीं हुआ है। सरकार से आज किसान, व्यापारी, कर्मचारी, युवा सभी परेशान नजर आ रहे हैं। सरकार आंदोलन कर रहे अन्नदाताओं की बात नहीं सुन रही है जो उसके लिए शर्म की बात है। भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस सपने में दिखाई देती है अपनी विफलता को छुपाने के लिए प्रदेश की सरकार कांग्रेस में कमियां गिना रही है जबकि असलियत यह है की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Related News

static