कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी के मंच पर बिगड़े सुभाष चौधरी के बोल, कृष्णपाल गुर्जर को ये क्या कह दिया...

punjabkesari.in Friday, May 17, 2024 - 06:37 PM (IST)

पलवल(दिनेश कुमार): फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के ने गुरुवार को पलवल में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस के इस मंच पर महेंद्र प्रताप के साथ हालही भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक सुभाष चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए सुभाष चौधरी के बोल बिगड़ गए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को कहा कि"  4 जून को कृष्णपाल गुर्जर चुनाव हारने के बाद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करेगा। इसको पहले पूछना पड़ेगा की यह कहां समाधि लेगा कहां फांसी लगाएगा।''

वहीं फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ी है। भाजपा ने ढाई करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन पिछले 10 वर्षों में युवाओं को रोजगार देने की बजाय बेरोजगार बना दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में 30 लाख नौकरियों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश की आर्थिक हालात नाजुक बने हुए हैं। महेंद्र प्रताप ने कहा कि एक मैगजीन में दिए गए सर्वे के अनुसार हमारे देश से छोटे छोटे देशों की जीडीपी काफी अच्छी है। देश के यही हालात रहे तो नौजवानों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी बाजीगरी दिखाकर कांग्रेस पर काला धन जमा करने के आरोप लगाए और काला धन विदेशों से वापिस लाकर पंद्रह पंद्रह लाख रुपए लोगों के खातों में जमा करने के झूठे वादे किए। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की लहर चल रही है। उन्होंने लोगों से 25 मई को कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। वहीं उनके साथ मौजूद पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने भी भाजपा प्रत्याशी पर जमकर शब्दबाण छोड़े।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static