नगर परिषद के उप प्रधान सुभाष जांगड़ा पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर (VIDEO)

2/22/2018 2:36:13 PM

जींद(विजेंद्र कुमार): जींद में नगर परिषद के उप प्रधान सुभाष जांगड़ा पर अज्ञात हमालावारों द्वारा गोलियों से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने अाया है। घटना के बाद जांगड़ा बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें जींद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें रोहतक के पीजीअाई रैफर कर दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमलावर कौन हैं और क्यों सुभाष जांगड़ा पर गोलियां चलाई गई ये बात अभी  रहस्य ही बना है। अारोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।