डॉक्टरों को मिली बड़ी सफलता, साढ़े चार किलो की रसौली का हुआ सफल ऑपरेशन

5/10/2022 9:12:10 PM

फरीदाबाद(अनिल): दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान के डॉक्टरों ने आज  दिल्ली की रहने वाली मरीज का सफल ऑपरेशन करते हुए लगभग साढ़े 4 किलो की रसौली निकालने का कारनामा किया किया है। बता दें की इस सफल ओरेशन करने वाली अस्पताल की गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर रजनी ने बताया की ऑपरेशन जटिल था अगर ऑपरेशन होने में कुछ देर होती तो मरीज की जान जान भी जा सकती थी।

45 वर्षीय महिला मरीज की बेटी रचना ने बताया कि उसकी मां पिछले 2 साल से अस्पतालों के चक्कर काट रही थी। लेकिन डॉक्टर ऑपरेशन नहीं कर रहे थे। परेशानी ज्यादा बढ़ते देख वह अपनी मां को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान लेकर आई और यहां डॉक्टर रजनी को दिखाया डॉक्टर रजनी ने मरीज की हालत देखने के बाद उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी जिसके बाद आज उनका सफल ऑपरेशन किया गया है।

रचना ने बताया की अब उनकी मां पूरी तरह स्वस्थ है अगर कुछ और देर होती तो उनकी मां के साथ कोई अनहोनी हो सकती थी । वहीं रचना ने इस ऑपरेशन को करने वाली डॉक्टर रजनी और उनकी टीम का तहे दिल से धन्यवाद भी किया।

 

 

Content Writer

Vivek Rai