NEET पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि कोई पेपर लीक करने के बारे सोचेगा ही नहीं : अनिल विज

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 04:54 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा नीट परीक्षा के पेपर लीक को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर आरोप लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक हुआ है इसका सबको दुख है लेकिन केंद्र सरकार बिना किसी देरी के सीबीआई से जांच करवा रही है और बहुत लोग पकड़े जा चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद पेपर लीक करने के बारे में कोई सोचेगा भी नहीं। विज आज अम्बाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत हुई जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह भाजपा की ठीक कार्य प्रणाली पर जनता ने मोहर लगाई है लोगों ने सबको जिताकर यह कहने की कोशिश की है कि हरियाणा सरकार अच्छा काम कर रही है।

शहीद स्मारक में कमल के फूल वाले मेमोरियल टॉवर से भी ऊंचा होगा तिरंगा 

अम्बाला में बन रहा शहीदी स्मारक पर देश की शान तिरंगा ध्वज लहराएगा, इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहीदी स्मारक एक राष्ट्रीय स्मारक है और राष्ट्रीय स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज होना आवश्यक है और भारत के फ्लैग कोड के मुताबिक तिरंगा सबसे ऊंचे स्थान पर ही लगाया जा सकता है इसलिए यह इतना बड़ा तिरंगा लगाया जा रहा है जो 63 मीटर (206 फुट) के कमल के फूल वाले मेमोरियल टॉवर से भी ऊंचा 210 फुट का लगाया जाएगा। शायद ही कहीं इतना बड़ा राष्ट्रध्वज लगा होगा।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static