भाजपा विधायक दुड़ाराम की पुत्रवधू का आकस्मिक निधन, बिश्नोई परिवार ने जताया दु:ख

11/11/2021 7:36:46 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद के भाजपा विधायक दुड़ाराम की पुत्रवधू का आज आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी पुत्रवधू श्वेता बिश्नोई को स्नानघर में नहाते वक्त करंट लगा था, जिन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के सद्भावना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पहुंचने पर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। वहीं इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई व रेणुका बिश्नोई समेत उनके परिवार के कई अन्य सदस्य अस्पताल में पहुंचे, जिन्होंने दुड़ाराम के परिजनों को ढांढस बंधाया।



बताया गया कि इलेक्ट्रिक गीजर में करंट दौड़ रहा था और जैसे ही श्वेता ने शावर के चलाया तो उनको करंट लग गया। करंट के तेज प्रवाह से वे बेहोश हो गई और बेसुध होकर गिर गई। करीब आधे घण्टे बाद जब वह स्नानघर से नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज न आने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां वह बेसुध पड़ी थी। इसके बाद श्वेता को अस्पताल में ले जाया गया। उनके निधन की सूचना पाते ही आदमपुर से विधायक दुड़ाराम के चचेरे भाई और आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई सहित शहर के अनेक लोग अस्पताल पहुंच गए।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam