अचानक आधी रात को बच्चा घर से गायब, परिजन बेहाल (VIDEO)

1/25/2019 8:19:41 PM

पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत के मॉडल टाऊन से 11 साल के बच्चे के गायब होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि बच्चा अचानक घर से रात करीब 10:30 बजे के बाद लापता हो गया। घटना 22 जनवरी की रात की है। बच्चे का नाम विपुल है जिसकी उम्र 11 साल बताई जा रही है। बच्चे के परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद पहले तो वो बच्चे को ढूंढने के प्रयास करते रहे, लेकिन जब बच्चे का कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। वहीं विपुल के पिता संजय गुप्ता और मां संतोष का रो रो कर बुरा हाल है।



जानकारी के मुताबिक, विपुल बाल विकास स्कूल में 6 क्लास में पड़ता है और हमेशा क्लास में अव्वल आता रहा है। विपुल के पिता संजय गुप्ता बाल विकास स्कूल में लैब अटेंडेन्ट पे कार्यरत हैं और मां गृहणी है। वहीं पानीपत पुलिस कप्तान ने शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की। संबंधित थाना पुलिस भी जांच में जुटी है। पुलिस कप्तान ने बताया कि एसआईटी का गठन किया गया है, जांच जारी है, जल्द ही बच्चे को ढूंढ़ लिया जाएगा। परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने से इंकार कर रहे हैं।

Shivam