अचानक बदला मौसम, जोरदार बारिश से मिली गर्मी से राहत

6/25/2018 5:40:13 PM

पलवल(दिनेश): पलवल में मौसम अचानक बदल गया। मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। स्थानीय लोगों ने कहा कि बारिश से जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं किसानों के लिए भी बारिश फायदेमंद साबित होगी। 

पलवल में मानसून ने दस्तक दे दी है। दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। रूक रूक कर हुई बारिश से लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। 

स्थानीय लोगों ने कहा कि महीने भर से गर्मी ने अपना जलवा दिखा रखा था। आए दिन गर्मी से लोग बेहाल दिखाई दे रहे थे। दोपहर बाद मौसम ने अपना मिजाज बदला और बादलों से रिमझिम बारिश होने लगी। उन्होंने कहा कि गर्मी से काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी क्यों कि किसान खेतों में धान की रोपाई कर रहे है। बारिश से धान की रोपाई में फायदा होगा। 

Shivam