इंदिरा गांधी ने देश की महिलाओं को दी नई दिशा: भारद्वाज

10/31/2021 7:11:23 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा है कि इंदिरा गांधी ने इस देश की महिलाओं को जहां नई दिशा प्रदान की, वहीं वह देशहित में कई बड़े-बड़े फैसले लेकर आयरन लेडी कहलाई। सुधा भारद्वाज रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहीदी दिवस के अवसर पर स्थानीय गुर्जर भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद उपस्थिति लोगों को संबोधित कर रही थी। 

सुधा भारद्वाज ने खुद रक्तदान करके शिविर की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था कि उनके खून का एक-एक कतरा इस देश के काम आएगा। आज इस देश के वर्तमान हालातों में इंदिरा गांधी की सोच को सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने जीवन में इंदिरा गांधी जैसी नेताओं को आदर्शन मानकर आगे बढऩा चाहिए। सुधा भारद्वाज ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा के निर्देशानुसार हरियाणा में आज प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा विभिन्न जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित चैरिटेबल डायग्नोस्टिक सेंटर के डाक्टरों की टीम ने रक्त एकत्र किया। परशुराम इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान में बढ़चढ़ भाग लिया। शिविर के दौरान करीब 50 महिलाओं तथा पुरूषों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव पवन कुमारी, मनीषा चौधरी, रश्मि शर्मा, गीता रानी, रूचि शर्मा अंबाला, उषा रानी यमुनानगर, निषी गुप्ता समेत कई महिलाएं मौजूद थी। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar