गोल्ड मेडल जीतकर पहली बार घर पहुंचे सुधीर लाठ, कॉमनवेल्थ में वेट वेटलिफ्टिंग में गाड़ा था लठ

8/11/2022 6:02:33 PM

सोनीपत(सन्नी मलिक): इंग्लैंड में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार हरियाणा के पहलवानों और खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला और हरियाणा के खिलाड़ियों ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ मेडल राष्ट्रमंडल खेलों में जीते। पदक जीतने वाले खिलाड़ी अपने घर वापस आ रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सोनीपत के लाठ गांव के रहने वाले पैरा वेटलिफ्टर राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सोनीपत पहुंचे। उनके सोनीपत पहुंचने पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उनका जमकर स्वागत किया और उनके विजय जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आगामी ओलंपिक में मेडल जीतना मेरा लक्ष्य है और उन्होंने हरियाणा सरकार की खेल नीति को भी सबसे अच्छी नीति बताया।

 

इस बार इंग्लैंड में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला और इस बार भारत ने भी हरियाणा के खिलाड़ियों की बदौलत मेडल तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया। हरियाणा के एक छोटे से गांव लाठ के रहने वाले दिव्यांग खिलाड़ी सुधीर ने भी राष्ट्रमंडल खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए, पेरा हेवी वेट वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। गुरुवार को सुधीर अपने घर वापस आए तो खेल प्रेमियों ने उसका जमकर स्वागत किया। उनकी इस जीत पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने बहालगढ़ चौक से लेकर गांव तक विजय जुलूस निकालते हुए उसका स्वागत किया। इस मौके पर सुधीर ने कहा कि मैं पूरे देश के खेल प्रेमियों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरा इतने अच्छे तरीके से स्वागत किया है और जब मैं खेल रहा था, तब थोड़ा सा दबाव था। लेकिन जीत ने उस दबाव को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि अब मेरा ओलंपिक में क्वालीफाई हो चुका है और अब मैं देश के लिए ओलंपिक में मेडल लाने के लिए दिन रात मेहनत करूंगा। उन्होंने हरियाणा सरकार की खेल नीति को अन्य प्रदेशों की खेल नीति से बेहतर बताया। उन्होंने 2013 से वेटलिफ्टिंग शुरू हुई थी।

 

सुधीर के कोच जेपी सिंह ने बताया कि सुधीर ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वह इसके लिए हर रोज करीब 6 से 7 घंटे मेहनत कर रहा है। अब उसका ओलंपिक में भी क्वालीफाई हो चुका है। जिसके लिए अब वह दोबारा से कड़ी मेहनत शुरू करेगा, ताकि देश के लिए मेडल ला सकें। वही उसके गुरु स्वामी ने कहा कि देश की आबादी का 3% हिस्सा ही हरियाणा में है। लेकिन केवल देश के लिए 97% मेडल हरियाणा के खिलाड़ी जीत कर लाते हैं, तो सरकार को इसे खेल गांव घोषित कर देना चाहिए। वर्णयोग है कि सुधीर ने  2013 से वेटलिफ्टिंग करना शुरू किया था।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Content Writer

Gourav Chouhan