कुरुक्षेत्र की जेल में दो आत्महत्याओं पर होगी विभागीय जांच(video)

1/6/2018 3:45:45 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): कुरुक्षेत्र की जेल में एक सप्ताह में दो आत्महत्याअों के मामले पर पर पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं परिवहन अौर जेल मंत्री कृष्ण पंवार ने विभागीय जांच करवाने की बात कही। जेल मंत्री ने कुरुक्षेत्र सर्किट हाउस में पत्रकारों से  रू-ब-रू होे हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि जो बंदी जेलों में बंद है उनकी जिम्मेवारी हमारी बनती है, हम उनकी विभागीय जांच करवाएंगे।

उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र के गांव सारसा में 3 बच्चों की हत्या के मामले में बंद आरोपी चाचा जगदीप ने जेल के अंदर बाथरूम में अपने निजी कपड़े से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद परिजन अौर गांव वाले उसका शव लेने भी जेल नहीं गए थे। जिसके बाद पुलिस ने शाहाबाद की हेल्पर्स संस्था की मदद से जगदीप के शव का अंतिम संस्कार करवाया था। इस दौरान भी जगदीप के परिवार, रिश्तेदार या गांव की ओर से कोई मौजूद नहीं था।

वहीं दूसरे मामले में कुरुक्षेत्र के गांव दबखेड़ी निवासी सोनू (24) ने जेल के बाथरूम में परने से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने उसे घर में आग लगाने अौर अपने चाचा-चाची पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कुरुक्षेत्र जेल में इन दो कैदियों द्वारा आत्महत्या करने से पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। जिसके बाद जेल मंत्री ने दोनों ने दोनों मामलों मे जांच करवाने की बात कही।