19-21 मार्च को हरियाणा के शाहाबाद में एक घर में रुका था अमृतपाल, पंजाब पुलिस ने की पुष्टि

3/23/2023 5:34:59 PM

चंडीगढ़ : खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को पकड़ने के लिए पिछले कई दिनों से पंजाब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इसके बावजूद भी अभीतक पुलिस के हाथ खाली हैं। अमृतपाल लगातर भेष बदलकर पंजाब में घूम रहा है, जिसके आए दिन सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। अमृतपाल के तार अब हरियाणा से जुड़ गए हैं। इसी मामले को लेकर पुलिस ने हरियाणा में एक महिला को गिरफ्तार है। मिली जानकारी के अनुसार 19-21 मार्च को शाहाबाद के एक घर में अमृतपाल रुका हुआ था। जिस संबंध में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। अमृतपाल ने महिला को बताया था कि वो उत्तराखंड जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है उसका नाम बलजीत कौर है और वह अमृतपाल के बेहद खास पप्पलप्रीत सिंह की करीबी है। पंजाब पुलिस के आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने अमृतपाल के हरियाणा में छिपे होने की पुष्टि कर दी है। आईजी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से महिला को गिरफ्तार किया है।

 

 

सूत्रों की मानें तो अमृतपाल के उत्तर भारत के राज्यों में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। जिसमें पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू काश्मीर हो सकते हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों पंजाब पुलिस अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस ने इस मामले में उसके कई साथियों को गिरफ्तार भी किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail