इनेलो छोड़कर जाने वाले नेता जल्द आएंगे वापस: सुनैना चौटाला

7/6/2019 9:04:01 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): जेजेपी की हरी चुनरी चौपाल की तर्ज पर इनेलो द्वारा महिला चुंदरी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन सिरसा के गांव नाथूसरी में किया गया, जिसमें इनेलो की महिला विंग की प्रदेश प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने इनेलो छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने वाले नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग इनेलो छोड़कर जा रहे हैं,  वे केवल अपने स्वार्थ के लिए जा रहे हैं, वे जल्द ही वापिस आएंगे।

उन्होंने इनेलो छोडऩे वाले नेताओं से अपील की है कि अगर घर पर कुछ समस्या है तो घर छोड़कर नहीं जाना चाहिए। इनेलो का कार्यकर्ता कहीं नहीं जाएगा वह पार्टी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला चुंदरी चौपाल को काफी समर्थन मिल रहा है, कार्यक्रम को लेकर महिलाओ में काफी उत्साह है। वे समाजसेवा के लिए राजनीति में आई हैं और अगर पार्टी चाहेगी तो विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगी। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। 

Shivam