जेजेपी के अलग होने से इनेलो को नहीं पड़ता कोई फर्क: सुनैना

9/18/2019 4:46:19 PM

भिवानी (अशोक): इनेलो महिला विंग की प्रदेश सचिव सुनैना चौटाला का कहना है कि इनेलो से जेजेपी अलग होने पर कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि इनेलो पार्टी से पहले देवीलाल की विचारधारा है और उनकी विचारधारा से ताल्लुक रखने वाले आज भी इनेलो के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो का परिवार पूरा हरियाणा है और इतने बड़े परिवार में नाराजगी चलती रहती है। सुनैना जाट धर्मशाला में इनेलो महिला विंग की बैठक में बोल रही थी।

इस दौरान सुनैना ने कहा कि लोग अपने मत का सही प्रयोग करें और भाजपा को 75 तो दूर 5 भी पार ना करने दें। आज भाजपा को हर वर्ग ने नकार दिया है। क्योंकि हर रोज कर्मचारियों पर लाठिचार्ज और कार्यकर्ताओं की गर्दन काटने की बातें हो रही हैं। 

चौटाला ने कहा कि इनेलो पहली पार्टी है जिसने महिलाओं को राजनीतिक मंच दिया है। चुनावों में इनेलो 33 फीसदी सीटों पर महिलाओं को टिकट देगी। सुनैना ने दावा किया कि भाजपा के बाद प्रदेश में इनेलो ही विकल्प है।

Shivam