सुनील शेट्टी के बाउंसरों के साथ मारपीट की हरकत अच्छी नहीं:  हुड्डा

5/3/2018 11:45:09 AM

करनाल(विकास मेहला): करनाल पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सुनील शेट्टी के बाउंसरों के साथ BJP नेताओं द्वारा मारपीट किए जाने के मामले पर बोलते हुए कहा कि मुझे इस बारे में पूरा ज्ञान नहीं है लेकिन जो हुआ वह अच्छा नहीं हुआ। यह बहुत ही शर्म की बात है।

हुड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं। कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता। हरियाणा में कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो चुकी है। यही कारण है जो हरियाणा बहुत आगे बढ़ रहा था अब काफी पीछे चला गया।

उन्होंने कहा कि 3 जून को पानीपत से वह रथ यात्रा शुरू कर रहे हैं। जो लंबी चलेगी और हर डिस्ट्रिक्ट में जाएगी। हम लोगों को अपनी नीतियों के बारे में बताएंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। वहीं सरकार की पोल भी खोलेंगे।

वही, कुरुक्षेत्र में इनेलो और BSP के गठबंधन की मीटिंग और गठबंधन पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि यह उस गठबंधन पहले भी हुए थे और चुनाव वाले दिन यह बंधन टूट चुके थे।


 

Rakhi Yadav