दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता को सुनीता दुग्गल ने दी बधाई, केजरीवाल पर साधा निशाना
punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2025 - 04:13 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा के साथ सटे दिल्ली राज्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के चलते सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने दिल्ली की नई सरकार को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली में विधानसभा 2025 के चुनाव में बढ़िया प्रदर्शन किया है जिसकी बदौलत दिल्ली में भाजपा की सरकार बहुमत से बनी है। सुनीता दुग्गल ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बनाए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अगले पांच सालों के लिए बेहतरीन काम करेगी और दिल्ली में खूब विकास करेगी।
सुनीता दुग्गल का आप पर निशाना
इसके साथ ही भाजपा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के निशाने पर आम आदमी पार्टी भी रही। सुनीता दुग्गल ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से झूठे वादे किए थे जिसके बाद अब दिल्ली की जनता ने 2025 के विधानसभा चुनाव में उनको आइना दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को भी कई बार बेइज्जत किया था जिसपर हरियाणा कभी भी अरविंद केजरीवाल माफ़ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में काफी प्रचार किया है जिसके भी सकारात्मक परिणाम आए है।
हरियाणा की बेटी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीः पूर्व सांसद
पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि हरियाणा की बेटी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी है, हरियाणा वासियों के लिए बहुत गर्व की बात है। दिल्ली की जनता को मुबारकबाद उन्हें हरियाणा की बेटी के रूप में मुख्यमंत्री मिली है।
दिल्ली की पहले भी हरियाणा की बेटी सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री रही है। दिल्ली हरियाणा के चारों तरफ घिरी हुई है, हरियाणा के नेताओं व कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना नदी का गलत आरोप लगाया , जिसका उन्हें नुकसान हुआ है।
सैनी ने करवाया हरियाणा का चौमुखी विकास
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कार्यकाल झूठ और फरेब का रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरियाणा का चौमुखी विकास करवाया जा रहा है। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने बहुत अच्छे से मंथन करके मेयर वह चेयरमैन के नाम दिए हैं। सुनीता दुग्गल ने कहा मुझे पूरी उम्मीद है कि छोटी सरकार भी बीजेपी की बनेगी और अधिक से अधिक पार्षद भी बीजेपी के चुने जाएंगे।
अनिल विज पर सुनीता दुग्गल ने ये कहा
मंत्री अनिल विज पर सुनीता दुग्गल ने कहा अनिल विज बीजेपी में बहुत ही वरिष्ठ नेता है उनका पार्टी में बहुत सम्मान है। हरियाणा के मुख्यमंत्री व अनिल विज में बहुत अच्छा समन्वय है। विपक्ष के विधायक व नेता भी मुख्यमंत्री की प्रशंसा कर रहे हैं इसका मतलब है सरकार वास्तव में बहुत अच्छा काम कर रही है। सिरसा में हरियाणा लोकहित पार्टी व भाजपा मिलकर चुनाव लड़ रही है और विजय रहेंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)