''पेड़ कटने का किस्सा न होता, अगर कुल्हाड़ी के पीछे...'' फिर छलका सुनीता दुग्गल का हार का दर्द

punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 11:53 AM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का हार का दर्द एक बार फिर छलका है। रतिया क्षेत्र में नए जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुनीता दुग्गल ने कुल्हाड़ी की कहावत सुनाते हुए अपना दर्द सुनाया। दुग्गल ने कहा कि पेड़ कटने का किस्सा न होता, अगर कुल्हाड़ी के पीछे लकड़ी का हिस्सा न होता। वहीं भाजपा में रहकर ही उनकी खिलाफत करने वालों पर भड़ास निकाली।

सुनीता दुग्गल ने कहा कि कांग्रेस या दूसरी पार्टियों के वर्कर हैं, उनकी जहां इच्छा है, वहां वोट दें। लेकिन जो अपने अंदर रहकर पार्टी को काटने का काम करते हैं। उनके लिए जितने भी खराब शब्द बोले जा सकें, बोलने चाहिए। पार्टी में दिल नहीं लगता, तो जा सकते थे।मगर पार्टी के अंदर रहकर कुछ लोगों ने धोखा किया। कांग्रेस की सत्ता आने की सोचकर उनकी तरफ काम किया। 

रतिया विधानसभा सीट से मिली थी हार

सिरसा से 2019 में लोकसभा सांसद चुनी गई सुनीता दुग्गल की मई 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में सिरसा से टिकट कट गई थी। बाद में भाजपा ने उन्हें अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में रतिया सीट से उम्मीदवार बनाया। यहां कांग्रेस के जरनैल सिंह से उनका मुकाबला हुआ। जरनैल सिंह ने उन्हें 21 हजार 442 वोटों से हराया था। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static