शेरगढ़ गुना लिंक चैनल नहर में व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी

8/22/2018 1:26:38 PM

कैथल(जोगिंद्र कुंडू): कैथल में आज कुतुबपुर रोड पर शेरगढ़ गुना लिंक चैनल नहर में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जब लोगों को नहर  के जाल में 50 वर्षीय गांव पाई के निवासी धर्मवीर की लाश अटकी हुई मिली तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस को इस बारे में फोन करके सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार मृतक धर्मवीर मजदूरी का काम करता था और इस नहर के पास ही मजदूरी कर रहा था। रात को उसने दोस्तों के साथ खाना पीना खाया और सुबह उसकी लाश नहर के जाल में अटकी मिली। देखने से लग रहा था कि किसी ने उसका गला दबाकर मारा है। परिजनों से बात की तो उन्होंने कहा कि हमें सुबह पता लगा कि हमारा बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। 

इस बारे में सिटी थाना के एसएचओ जयवीर शर्मा ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द की सच्चाई का पता लगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Rakhi Yadav