रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ आउटसोर्सिंग पर लगा सुपरवाइजर (VIDEO)

9/3/2019 12:47:15 AM

अंबाला (अमन कपूर): सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी हरियाणा में भ्रष्टाचार कम नहीं हो पा रहा है। आए दिन कहीं न कहीं प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले सामने आ जाते हैं। इसी तरह का एक मामला अम्बाला में सामने आया है, जहां आउटसोर्सिंग पर लगे एक सुपरवाइजर को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा है। 

स्टेट विजिलेंस के एसपी सुरेश कौशिक के अनुसार यमुनानगर वासी राजेश की शिकायत आई थी कि सिविल अस्पताल अम्बाला शहर में लगे सुपरवाइजर संजीव ओर उसके साथ कुछ लोग मिले हुए हैं और वो नौकरी लगवाने की एवज में उससे पैसे की डिमांड कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि विजिलेंस की रेड टीम बनाई ओर मौके के दौरान संजीव को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

Shivam