राम रहीम का एक और समर्थक डॉ. महेंन्द्र इन्सां गिरफ्तार

1/7/2018 7:32:21 PM

पंचकूला (धरणी): 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा मामले में पंचकूला में हुए दंगों के आरोप में राम रहीम के एक और समर्थक को गिरफ्तार कर लिया गया। राम रहीम के इस समर्थक का नाम डॉ.महेंद्र इन्सां है, जो कि डेरा सच्चा सौदा से सन् 1995 से जुड़ा हुआ है। महेंद्र इन्सां को मुकेश मल्होत्रा की एसआईटी टीम ने सिरसा डेरा से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि, डॉक्टर महेंद्र इंसा पर 25 अगस्त को दंगे भड़काने और साजिश रचने का आरोप है। आरोपी महेंद्र इंसा से सीबीआई साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में भी पूछताछ कर कर चुकी है।