कुरुक्षेत्र की बेटी सुरभि काठपाल ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर किया हरियाणा का नाम रोशन

1/5/2019 5:38:08 PM

कुरुक्षेत्र(विनोद): कुरुक्षेत्र की बेटी सुरभी काठपाल ने कोलकाता में हुई अंतर्राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में लोक नृत्य में प्रथम स्थान और शास्त्रीय नृत्य में प्रेजिडेंट पुरस्कार प्राप्त कर हरियाणा का नाम रोशन किया। बताया जा रहा है कि सुरभी को ये शोक बचपन से था । धीरे-धीरे यह शौंक कब उसकी पहचान बन गया उसे खुद ही नहीं पता, वहीं सुरभि के विजेता बनने पर परिजनों ने उसे फूल की मालाएं डालकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। बताया जा रहा है कि विजेता सुरभि लगभग तीन साल की उम्र से मेहनत कर रही है, जिसके दम पर वे आज यहां पहुंची है।   

सुरभि ने बताया कि उसने शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा लखनऊ घराने से सम्बन्ध रखने वाले डॉ.संतोष कुमार सावरिया से ग्रहण की है, वहीं लोक नृत्य की शिक्षा उसने नागेंद्र शर्मा से की है। 

जब सुरभि से उनकी उपलब्धियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय नृत्य कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य में भी तीसरा स्थान हासिल किया था।इसके साथ ही वह कई जिलास्तरीय ,राज्यस्तरीय और राष्ट्रीयस्तरीय कार्यक्रमों में जीत हासिल क़र चुकी है और कई कार्यक्रमों में निर्णायक की भूमिका अदा क़र चुकी है।

इस उपलब्धि के लिए सुरभि ने सारा श्रेय अपनी मां को दिया और साथ ही इन सभी उपलब्धियों के लिए अपने सभी गुरुओं का धन्यवाद किया।

Deepak Paul