दुनिया में भारत की शान बढ़ाता है सूरजकुंड मेला: ढेसी

2/4/2019 9:40:12 AM

फरीदाबाद (ब्यूरो): 33वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का रविवार को हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी ने दौरा किया। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला पूरी दुनिया में भारत और हरियाणा की शान बढ़ाता है।यह विश्व प्रसिद्ध मेला हरियाणा की महान सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का मुख्य मंच है। ढेसी ने कहा कि इस मंच से विदेशों की संस्कृति से भारतीय रू-ब-रू होते हैं। यह मेला सांस्कृ तिक आदान-प्रदान का बड़ा केंद्र है।

ढेसी ने बेहतरीन आयोजन के लिए मेला व जिला प्रशासन को बधाई दी। सुबह करीब 11 बजे मेला परिसर में पहुंचे मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी का स्वागत किया गया। मुख्य द्वार से देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कलाकर उन्हें लेकर आगे बढ़े। मुख्य सचिव ने सबसे पहले मुख्य सड़क पर लगाए गए महेंद्रगढ़ के माधोगढ़ किले को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा बनाई जा रही योजना की जानकारी ली। उन्हें बताया कि पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए हैं पर्यटन विभाग इस किले को बेहतरीन ढंग से सजो रहा है।

मुख्य सचिव ने सहभागी देश थाईलैंड के विभिन्न स्टालों पर जाकर हैडीक्राफ्ट विषय की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने दक्षिण अफ्रीका के बनाए सजावटी हैंडीक्राफ्ट की प्रशंसा की। ढेसी नीदरलैंड सहित कई भारतीय शिल्पियों के स्टालों पर भी गए। इसके बाद मुख्य सचिव अपना घर में पहुंचे। यहां अपना घर में डा. महा सिंह पूनिया ने उन्हें पगड़ी बांधी और स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणवी संस्कृ ति को सहेजने का यह एक बेहतरीन प्रयास है और हमारी भावी पीढिय़ां यहां आकर अपनी प्राचीन संस्कृति व जीवन शैली से रू-ब-रू होती हैं। 

Deepak Paul