सूरजपाल अम्मू का इस्तीफा नामंजूर, फिर हुई घर वापसी

10/9/2018 6:03:10 PM

गुड़गांव(ब्यूरो): गतदिवस सूरजपाल अम्मू की कई महीने बाद भाजपा में घर वापसी हुई। क्योकि अम्मू द्वारा दिया गया इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया था।  इस बात की जानकारी  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने लेटर जारी करके दी। 

ज्ञात हो कि इसी साल करनी सेना द्वारा बॉलीवुड फिल्म पद्मावत का विरोध करने के दौरान सूरजपाल अम्मू ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बराला ने उनका इस्तीफा नामंजूर करते हुए उनके पुराने पद को बहाल किया है।
 

Deepak Paul