सूरजपाल अम्मू के फिर बिगड़े बोल, गांधी परिवार को बताया 'मुस्लिम परिवार'(VIDEO)

12/26/2019 5:07:15 PM

सोहना(सतीश) - जहां एक तरफ नागरिकता संसोधन कानून को लेकर पूरे देश मे हाहाकार मचा हुआ है वही बीजेपी के नेता इस समय अनाप शनाप बयान बाजी करने से बाज नही आ रहे है। नागरिकता संसोधन कानून के पक्ष में आयोजित की गई। सभा मे पहुंचे बीजेपी नेता सूरजपाल अम्मू ने गांधी परिवार को गाँधी परिवार ना बता कर मुसलिम परिवार बता डाला। इतना ही नहीं राहुल गांधी के पिता स्वर्गीय राजीव गाँधी को राजीव गांधी खान से नाम से जाने जाने की बात कहते हुए अम्मू ने कहा कि नेहरू ने पाकिस्तान बनाया और सोनिया ने बांग्लादेश इस लिए ये मुस्लिम परिवार के लोग है।

बता दें कि सोहना में नागरिकता संसोधन के पक्ष में आज एक विशाल जनसभा का आयोजन  देवीलाल खेल स्टेडियम में किया गया जिसके बाद लोगो को नागरिकता संसोधन बिल के बारे में जागरूक करने के लिए कस्बा में रैली निकाली। 

इस दौरान नागरिकता संसोधन कानून बनाये जाने को लेकर सरकार का समर्थन करने के लिए पहुचे हजारो पक्षधरों को महा मंडलेश्वर स्वामी धर्म देव महाराज ने गाँधी परिवार,अखलेश यादव, ममता बनर्जी से सीधे सवाल पूछते हुए कहा कि जब हमारे घर मे भी कोई अनजान अतिथी आता है तो हम उसे भी यह जरूर पूछते है कि आप कौन है और कहा से आये है फिर नागरिकता संसोधन कानून का विरोध ये लोग क्यो कर रहे है। सभा को संबोधित करते हुए धर्म देव ने कहा कि क्या सोनिया गाँधी ने अपने घर मे इस तरह के लोगो को रखा है जिनका वो नाम पता नही जानती जब सोनिया अंजान लोगो को अपने घर मे नही रख सकती तो फिर भारत मे अनजान लोग को किस लिए रखा जाए।

 

 

 

 

Isha