सुरजेवाला ने BJP को फिर लिया आड़े हाथ, शराब घोटाले में भ्रष्ट अधिकारियों से मिलीभगत के लगाए आरोप

12/5/2022 11:30:41 AM

डेस्क : कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार को फिर आड़े हाथ लिया है। हरियाणा में हुए शराब घोटाले में उन्होंने हरियाणा सरकार से सवाल पूछते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि दिल्ली के साथ लगते सोनीपत जिले में पांच लाख शराब पेटियां बिना राजस्व जमा कराए शराब ठेकेदारों ने ले ली। ये शराब कहाँ बेची इसका कोई पता नहीं! कितने और जिलों में ये घोटाला हुआ? उन्होंने प्रदेश सरकार पर शराब घोटाले में भ्रष्ट अधिकारियों से मिलीभगत के आरोप लगाए है।

हरियाणा का ताजा“शराब घोटाला”!

क्रोनोलॉजी देखें👇

▪️दिल्ली के साथ लगते सोनीपत ज़िले में 5 लाख शराब पेटी बिना राजस्व जमा कराए शराब ठेकेदारों ने ले ली
▪️ये शराब कहाँ बेची इसका कोई पता नहीं!
▪️कितने और ज़िलों में ये घालमेल हुआ?

ये संयोग है या प्रयोग कि दिल्ली में MCD चुनाव हुआ है। pic.twitter.com/2PdhAegpHJ

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) December 5, 2022


बता दें कि सोनीपत में करोड़ों के राजस्व का घोटाला सामने आने के बाद अब ठेकेदार करीब पांच लाख पेटी शराब का हिसाब नहीं दे पा रहे है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के परमिट ऑर्डर पर उसके शराब की पेटियों को उठाने की जानकारी तो अधिकारियों को मिल गई है, लेकिन वह कहां पर बेची गई इसका हिसाब नहीं है। बताया जा रहा है कि इस घोटाले में तीन अधिकारियों के निलंबित कर दिया गया है। 

अधिकारियों द्वारा शराब ठेकेदारों से नियमों का पालन नहीं कर सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिकारियों ने गोदाम पर जाकर निरीक्षण भी नहीं किया। ठेकेदारों का स्टॉक रजिस्टर कई महीने से अधूरा पड़ा है। उसके बाद भी ठेकेदारों को समय रहते नोटिस जारी नहीं किया। उसको लगातार एक्सेस परमिट मिलते रहे और शराब की विक्री होती रही। 

जानें क्या है मामला

ठेकेदारों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर बिना राजस्व जमा कराए कोटे से करीब 5 लाख पेटी शराब उठवा दी। मामला सामने आने पर डीईटीसी नरेश कुमार, एडीईटीसी कश्मीर सिंह कंबोज और निरीक्षक रामपाल सिंह को निलंबित किया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Content Writer

Manisha rana