कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बने रणदीप सुरजेवाला, कर्नाटक राज्य की मिली जिम्मेदारी

9/11/2020 10:05:41 PM

कैथल (महिपाल): कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को पार्टी हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कांग्रेस की ओर से रणदीप को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के रूप नियुक्त किया गया है। वहीं रणदीप सुरजेवाला को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की सलाहकार समिति का सदस्य भी बनाया गया है। इसके साथ ही सुरजेवाला कांग्रेस कार्यसमिति के मूलभूत सदस्य बनाए गए हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से पार्टी में उनका कद बढ़ गया है।

Shivam